आरा, मार्च 1 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के गोढ़ना रोड स्थित प्रताप इंटरनेशनल स्कूल में निदेशक मंडल के सदस्य जीत प्रताप सिंह उर्फ वीर प्रताप की ओर से अपने पिता व आरा नगर निगम के पूर्व मेयर सुनील कुमार के जन्मदिवस पर रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। पूर्व मेयर सुनील कुमार और उनके सुपुत्र जीत प्रताप सिंह ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की। कार्यक्रम में रेड क्रॉस ब्लड सेंटर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीपी सिंह, रेडक्रॉस के संरक्षक व रक्तदान कमेटी के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिन्हा की उपस्थिति रही। मौके पर रेडक्रॉस के परिवार की ओर से पूर्व मेयर सुनील कुमार को बुके देकर शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में रेडक्रॉस ब्लड सेंटर के की ओर से स्वैच्छिक रक्तदाताओं को मोमेंटो और सर्टिफिकेट ...