अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। श्री अग्रवाल महिला विंग द्वारा रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल किया गया। डॉ. नीलेश मित्तल, अंजू मोरनी, राजश्री अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, सीमा गर्ग, अंजना बंसल, बबीता मांगलिक, पूजा अग्रवाल आदि संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। संस्था की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने बताया कि 100 से अधिक लोगों की नेत्र जांच की गई, जिसमें से 20 लोगों का सफल मोतियाबिंद का ऑपरेशन डॉ. नीलेश मित्तल द्वारा वरदान हॉस्पिटल में किया गया। सचिव रजनी अग्रवाल ने बताया कि 50 से अधिक लोगों की शुगर जांच भी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...