उरई, अप्रैल 20 -- कालपी। कोतवाली कालपी के उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह, हमराही हेड कांस्टेबल विपिन कुमार व कांस्टेबल रंजीत सिंह चैकिंग अभियान में जा रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति कानपुर- झांसी हाईवे से कागज फैक्ट्री की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर ग्राम छौंक की ओर अवैध शराब लिए हुए जा रहा है। मौका दिए बगैर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो आरोपी ने अपना नाम शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मंकी निवासी ग्राम छौंक कालपी जिला जालौन बताया और जामा तलाशी में सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी को खोलकर पलट कर देखा गया तो 20 लीटर शराब के क्वार्टर बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.