भागलपुर, अप्रैल 26 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि घोघा थाना पुलिस ने मिर्जापुर गांव के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिला के मिर्जाचौंकी निवासी प्रदीप चौधरी की पत्नी मुन्नी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उक्त महिला लंबे समय से शराब तस्करी के धंधे में संलिप्त थी। शनिवार को भी वह ट्रेन के माध्यम से शराब की खेप लेकर घोघा पहुंची थी। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- मोजाहिदुपर में महिला शराब के साथ गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.