सहरसा, दिसम्बर 27 -- पतरघट। पस्तपार पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार को एनएच 106 स्थित थाना के समीप एक बाइक पर दो सवार को 20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं पहाड़पुर से एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। थाना अध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर थाना के समीप एनएच 106 पर पुअनि जितेन्द्र कुमार एवं सअनि विकास कुमार सिंह अरार की तरफ से आ रही एक पल्सर बाइक पर सवार दो व्यक्ति में सोनू कुमार पिता बिनोदी शर्मा साकिम पामा कबैया थाना पस्तपार एवं शिवम कुमार पिता मनोहर पासवान साकिम अरार घाट थाना अरार मधेपुरा को 20 लीटर देसी चुलाई के साथ गिरफ्तार किया। जबकि किशनपुर के पहाड़पुर से कोर्ट वारंटी मनोज यादव पिता सोनेलाल यादव को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की बात कही है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.