खगडि़या, मार्च 9 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने इतमादी पंचायत के बारूण गांव के पश्चिम सहरौन बहियार में छापामारी कर एक देसी शराब भट्ठी को ध्वस्त कर 20 लीटर देसी शराब के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देश पर इतमादी पुलिस पिकेट प्रभारी नगीना कुमार ने सशस्त्र बलों के साथ कार्रवाई करते हुए तीनों कारोबारी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब व शराबियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.