औरंगाबाद, अप्रैल 1 -- बड़ेम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के मझिआंव गांव निवासी बुचन राम के रूप में हुई है। एएसआई पुनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मझिआंव सोन दियारा क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बुचन राम को मौके पर ही 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.