जहानाबाद, मार्च 21 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। विशुनगंज थाने की पुलिस ने दैनिक गस्ती के दौरान सुल्तानपुर पुल से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि एक तस्कर गया की तरफ से मोटरसाइकिल पर शराब लेकर कुड़वा बाजार की तरफ जा रहा था। पुलिस को शंका हुई तो मोटरसाइकिल की जांच की गई। मोटरसाइकिल पर बोरा में बांधकर शराब छिपाया हुआ था। शराब दो प्लास्टिक के डिब्बा में 20 लीटर था। गिरफ्तार युवक की पहचान चितरंजन कुमार ग्राम सिमरा पर थाना बेलागंज के रूप में की गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि वह शराब बेचने के लिए उधर जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद मोटरसाइकिल जब्त करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.