जहानाबाद, मार्च 2 -- कुर्था, निज संवाददाता कुर्था पुलिस द्वारा होली के पर्व के मद्देनज़र विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 20 लीटर देशी शराब और चोरी की एक मोटर सायकल के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार प्रताप पुर मोड़ के पास कुर्था पुलिस द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटर सायकल पर दो व्यक्ति बीस लीटर शराब के साथ कुर्था बाईपास की तरफ से जाने के फिराक में था कि धर दबोचा गया। तलाशी के बाद 20 लीटर शराब तो थी ही, मोटर साइकल भी चोरी की निकली। इस सम्बंध में पटना कोतवाली में मोटर साइकिल चोरी का मामला दर्ज है। दोनों पकड़े गए अभियुक्त कुर्था थाना के फरीदपुर गांव के ही राजेश पासवान और अमरजीत विश्वकर्मा हैं। थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास भी खं...