मुंगेर, मार्च 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नयागांव निवासी सूरज कुमार शर्मा का पुत्र गुलशन कुमार और दूसरा अरुण पोद्दार का पुत्र अर्जुन कुमार है। इस बावत ईस्ट कॉलोनी थाना के एसएचओ वीरभद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि काली पहाड़ी के समीप शराब की खेप की डिलीवरी होने वाली है। सूचना मिलते ही गश्ती टीम में शामिल एएसआई नवीन कुमार को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। एएसआई नवीन कुमार दलबल के साथ काली पहाड़ी की तराई के सीप पहुंचे और चारों ओर से घेराबंदी कर दो युवकों को रंगे पकड़ लिया। पुलिस ने तस्करों के पास से 20 लीटर देसी महुआ शराब भी बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.