हाजीपुर, मार्च 31 -- चेहराकलां । सं.सू. दीवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर कटहरा थाने की पुलिस ने मोहम्मदपुर टूरी गांव से 20 लीटर देशी शराब संग एक युवक को धर दबोचा। गिरफ्तार युवक अंकित सिंह बगल के गांव महुआ थाने के चांदपुरा सलखन्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। छापेमारी दल के नेतृत्वकर्ता सह सअनि सुमन कुमार ने कहा है कि मोहम्मदपुर गांव पहुंचे कि पुलिस गाड़ी देख दोनों हाथों में प्लास्टिक का गैलन पकड़े भागने लगा। पुलिस बल ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। 20 लीटर देशी शराब जब्त की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...