उरई, फरवरी 9 -- कालपी। कोतवाली क्षेत्र के काशी खेड़ा कच्ची शराब लेकर जाना आरोपी को मंहगा साबित हुआ। पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब समेत आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उपनिरीक्षक रामजी लाल, सिपाही राम सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर काशी खेरा रोड में संदिग्ध अवस्था में कागज फैक्टरी के समीप सफेद पिपिया लिए युवक दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर पिपिया में 20 लीटर कच्ची शराब समेत शिवा निवासी इंदिरा नगर कालपी को पकड़ लिया। उपनिरीक्षक रामजी लाल ने आरोपी युवक शिवा को गिरफ्तार करके सुसंगत धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.