20 लीटर कच्ची शराब संग महिला गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 10 -- काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान कच्ची शराब बेच रही महिला को 20 लीटर कच्ची शराब संग गिरफ्तार कर लिया l पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत के दर्ज किया है l मंगलवार की शाम गश्त के दौरान कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के एक ब्यूटी पार्लर वाली गली में घर के पीछे शराब बेच रही महिला को गिरफ्तार कर लिया l जिसके कब्जे से 62 पाउच यानी करीब 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई l पूछताछ में महिला ने अपना नाम अमर कौर पत्नी स्व. सुच्चा सिंह निवासी ग्राम शिवलालपुर डल्लू कुंडेश्वरी बतायाl
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.