सोनभद्र, जनवरी 7 -- दुद्धी। स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को खजुरी गांव के भुईया बस्ती में छापेमारी कर 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने डेढ़ कुंतल लहन भी मौके पर नष्ट किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सुजीत कुमार भुईया पुत्र जोखन भुईया निवासी खजुरी भुईया बस्ती दुद्धी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...