मधेपुरा, मई 13 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी से 20 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्त किया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रपुअनि रविशंकर कुमार सहित अन्य पुलिस बल बाइक से गश्ती कर रहे थे। इसी बीच पटोरी डोमा चौक पर थे तो गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति पटोरी नहर के रास्ते एक साईकिल से देशी चुलाई शराब लेकर आ रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु पटोरी डोमा चौक से पटोरी बस्ती होते हुए जब नहर से सटे बेचो सिंह के आम के बगान के पास पहुंचने पर देखा कि एक व्यक्ति साईकिल से पटोरी बस्ती के तरफ आ रहा है. जब साईकिल सवार व्यक्ति का नजर पुलिस पर पड़ा तो साईकिल छोड़कर बगान की तरफ भागने लगा भागते देख व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ लिया और उक्त व्यक्ति को नहर पर लाया जहां साईकिल छोडकर भागा था। यह भी पढ़ें- 20 ली...