20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार
देवरिया, मई 31 -- बरियारपुर। आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह और थानाध्यक्ष बरियारपुर दीपक सिंह के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने उदयपुरा गांव में दबिश दी। छापेमारी के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ चंद्रभान मुसहर और माला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।आबकारी विभाग की तहरीर पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत बरियारपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- आबादपुर पुलिस ने 44 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.