20 लाख से होगा महिला शौचालय का निर्माण
रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- गदरपुर। नगर पालिका क्षेत्र में महिला शौचालय और पार्किंग निर्माण को विकास प्राधिकरण से हरी झंडी मिल गई है। नगर पालिका गदरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि नगर के प्रमुख स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त महिला शौचालय का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और महिलाओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण प्राप्त होगा। इसके साथ ही पार्किंग स्थल के विकास से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। विकास प्राधिकरण के नरेंद्र नवानी ने बताया कि लगभग 20 लाख से शौचालय का निर्माण होगा। यहां सचिन गुप्ता परमजीत सिंह, सलीम बाबा, मुकेश चावला, आकाश आदि रहे। यह भी पढ़ें- चार लाख की लागत से बनेगा आधुनिक शौचालय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.