रिषिकेष, अप्रैल 7 -- राव राशिद। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा असेना में 20 लाख रुपये की लागत से 6 नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को मीरानगर, असेना एवं डोबरा क्षेत्र में विधायक निधि से नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण करते हुए विधायक ने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए काम हो रहा है। ग्राम प्रधान सुषमा बिष्ट ने कहा कि विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने विधायक से क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने की मांग की। कार्यक्रम संयोजक अरविंद चौधरी ने कहा कि विधायक अग्रवाल केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.