कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर (कौशाम्बी), संवाददाता। सेंट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की मदद से चोरी, स्नेचिंग या फिर खोए हुए 83 मोबाइल फोन ट्रैक कर जिले की पुलिस ने बरामद कर लिए। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 20 लाख रुपये के आसपास आंकी गई है। बुधवार को एसपी ने अपने कार्यालय में बुलाकर धारकों को उनके मोबाइल सौंप दिए। मोबाइल पाकर धारकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने बताया कि जनवरी महीने में जिले के अलग-अलग थानों पर दर्जनों लोगों ने अपना मोबाइल फोन खोने, चोरी होने या फिर छीने जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटरों व सीसीटीएनएस टीम ने सर्विलांस एवं मेनुअल इनपुट की सहायता ली। सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन ट्रैक किए गए। तकनीक के बेहतर इस्तेमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.