20 लाख रुपये लेने के बाद दर्ज कराया ट्रैक्टर हड़पने का केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- जेठवारा के बछुआ गांव निवासी अनिल पटेल ने अशोक कुमार पटेल से 20 लाख रुपये ऐंठने के बाद उसके खिलाफ ट्रैक्टर हड़पने का केस दर्ज करा दिया। अब अशोक कुमार पटेल ने अनिल के खिलाफ रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। अशोक कुमार ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी बछुआ चौराहे पर खाद बीज की दुकान है। उसे 200 बोरी डीएपी और लाइसेंस दिलाने के लिए अनिल ने उससे 20 लाख रुपये लिया था। नहीं दिलाया तो वह अपने रुपये मांगने लगा। इस पर अनिल ने उसके खिलाफ ट्रैक्टर हड़ने का केस दर्ज करा दिया। अब एसपी से शिकायत के बाद अशोक कुमार पटेल ने अनिल पटेल के खिलाफ 20 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.