20 लाख रुपये दहेज न मिलने पर मारपीट कर निकाला, दस पर केस
गोरखपुर, अप्रैल 3 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौमुखा की एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता कविता जायसवाल के अनुसार, उसकी शादी 2 मार्च 2019 को हिंदू रीति-रिवाज से मोहरीपुर बाजार थाना चिलुआताल निवासी विनय जायसवाल के साथ हुई थी। विवाह के दौरान मायके पक्ष की ओर से करीब 15 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य घरेलू सामान दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने उसके जेवर अपने पास रख लिए और इसके बाद उनका व्यवहार बदल गया। दहेज में कार की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का कहना है कि वर्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.