बलरामपुर, जून 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। श्रीदत्तगंज थाने की पुलिस को आर्थिक अपराध के एक महत्वपूर्ण मामले में सफलता मिली है। करीब 20 लाख रुपये के गबन के आरोप में वांछित बैंक कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी से लंबे समय से चल रही जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में विशेष प्रयास किए जा रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना श्रीदत्तगंज पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। यह भी पढ़ें- बीस लाख रुपये के गबन का आरोपी बैंक कर्मी गिरफ्तार इसी क्रम में थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप...