फरीदाबाद, मार्च 25 -- नूंह,संवाददाता। तावडू सीआईए और एंटीनार्कोटिक्स सेल की टीम ने तावड़ू शहर थाना क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 92 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 20 लाख रुपए है । इस संबंध में दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। तावडू सीआईए प्रभारी विनोद ने बताया कि मंगलवार 24 मार्च को एएसआई साबिर हुसैन अपनी टीम के साथ अपराध की रोकथाम हेतु शहर में गस्त पर थे । उसी दौरान सूचना मिली कि मोहम्मद गफ्फार  निवासी चूहड़पुर नशीला पदार्थ लेकर तावडू क्षेत्र में आने वाला है। इस सूचना के आधार पर टीम ने नया बस अड्डा सोहना बाइपास पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर आ रहे युवक को रोककर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम मोहम्मद गफ्फार बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 92.08 ग्राम हे...