20 लाख रुपये की रंगदारी, न देने पर हत्या की धमकी
देवरिया, जुलाई 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। सलेमपुर कोतवाली के सिसवा पांडेय के रहने वाले एक युवक से मोबाइल पर फोन कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। न देने पर छह दिनों में हत्या करने की भी धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। सलेमपुर कोतवाली के सिसवा पांडेय गांव के रहने वाले अमित कुमार इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार हैं। उनका आरोप है कि गुरुवार की शाम सवा छह बजे उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने सीधे 20 लाख रुपये की मांग की। यह भी पढ़ें- Adityapur News: रंगदारी के लिए ठेकेदार को धमकी, वीडियो वायरल रंगदारी न देने पर हत्या करने की भी धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद उनके परिवार के लोग सहम गए हैं। उन्होंने सदर कोतवाली में पहुंच कर शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.