20 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी, मई 18 -- रक्सौल। मैत्री ब्रीज पोस्ट पर नेपाल से भारतीय नंबर के लग्जरी कार से तस्करी किये जा रहे 20 लाख मूल्य की गांजे के साथ एक तस्कर को एसएसबी 47 बटालियन के जवानों ने गिरफ्तार सोमवार सुबह गिरफ्तार किया। इसकी आधिकारिक पुष्टि डीएसपी मनीष आनंद ने की। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में एक तस्कर मंटू कुमार बदहरवा महानंद कल्याणपुर पूर्वीचम्पारण निवासी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। तस्कर कार के सीट के नीचे बने तहखाने में उक्त गांजा छह बंडल में छुपा रखे थे। नेपाल की ओर से आयी संदिग्ध कार की सीट के नीचे बने तहखाने का संकेत एसएस बी जवानों को दिखा।
तस्कर की गिरफ्तारी संकेत पर जब सीट खोल कर खोज की गयी तब तहखाना दिखा। उसमें से एक के बाद एक बड़े बंडल में कुल 32 किलो 450 ग्राम गाँजे की खेप बरामद हुयी। गाँजे की बरामदगी के बाद मौके से तस्कर मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.