बगहा, फरवरी 26 -- सिकटा। गोपालपुर थाने के जग्रन्नाथपुर गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व कीमती कपड़ों समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली है।पीड़ित अम्पू सिंह ने बताया कि गांव में ही एक शादी समारोह था। सुबह जब अन्य परिजन घर पहुंचे,तो कमरों की अलमारी खुला मिला और सामान बिखरा पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते से घर में घुसे हुए होगे। इसके बाद कमरों में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात,कीमती साड़ियां समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.