धनबाद, मार्च 12 -- झरिया के लोगों को अब कोयला लोड बड़े वाहनों से राहत मिलेगी। झमाडा प्रबंधन ने कतरास मोड़ भगतडीह दुख हरिणी मंदिर के समीप पुल के नीचे से पाइप हटा लिया है। रास्ता साफ किया जा रहा है। पुल के नीचे से मिट्टी हटाकर रोड बनाना रह गया है। कुछ ही दिनों में उक्त मार्ग से वाहन चलने लगेंगे। झमाडा के पाइप रहने के कारण मार्ग से वाहन नहीं चल रहे थे। क्योकि पुल की उचाई कम है। वाहन का गुजरना संभव फिल हाल नही है। पुल की उचाई बाधक है। मिट्टी हटाकर रोड बन जाने पर वाहन पुल के नीचे से होकर एना सिंह नगर से झरिया केंदुआ मार्ग पर पहुंचेंगे। इसके बाद बीएनआर साइडिंग जाएंगे। बताते चलें कि झरिया कतरास मोड़ होकर कोयला लोड वाहनों के परिचालन का विरोध पिछले कई वर्षों से लोग कर रहे थे। कई लोगों की जाने जा चुकी है। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने छह माह पहले ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.