इटावा औरैया, मई 3 -- उदी। ग्राम पुरा मंशाराम में रविवार को अहिल्याबाई होलकर पार्क के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत निधि से यह पार्क करीब 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल ने भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की और पार्क निर्माण कार्य के शुभारंभ की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के नाम पर बनने वाला यह पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात होगा। इससे जहां लोगों को एक सुंदर और स्वच्छ वातावरण मिलेगा, वहीं बच्चों और युवाओं के लिए भी यह एक बेहतर सार्वजनिक स्थल साबित होगा। यह भी पढ़ें- मंत्री बहुगुणा ने नाला निर्माण कार्य का किया शिलान्यास जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.