20 लाख की डिमांड पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला
बरेली, जुलाई 14 -- शादी के बाद ससुराल वालों ने महिला से दहेज में बीस लाख रुपये लाने की मांग की। विरोध करने पर पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने मीरगंज थाने में ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मीरगंज के गांव ठिरिया बुर्जुग निवासी प्रदीप कुमार के मुताबिक उन्होंने बेटी शालिनी की शादी तीन साल पहले अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राजपुरकलां निवासी संजय महेश्वरी के साथ की थी, जिसमें उन्होंने दस लाख रुपये खर्च किए। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले और दहेज की मांग करते हुए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। कई-कई दिनों तक उसे खाना नहीं देते। उसे कमरे में बंद करके रखते, मोबाइल भी छीन लिया था। वे उस पर मायके से बीस लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। सूचना पर 14 जून की सुबह उनके पिता व चाचा बेटी की ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.