बहराइच, अक्टूबर 27 -- रुपईडीहा। रविवार व सोमवार को नेपाली आर्म्ड पुलिस फोर्स ने पड़ोसी नेपाली जिला बांके के विभिन्न स्थानों से 20 लाख 68 हजार 110 रुपयों का माल बरामद किया है। जानकारी देते हुए आर्म्ड पुलिस फोर्स के एसपी भीम बहादुर चंद ने बताया कि बरामद माल में विभिन्न प्रकार के कपड़े, किराने की सामग्री, मोबाइल पार्ट्स, तम्बाकू जन्य सामग्री, पेय पदार्थ व खाद्यान सहित 2 ऑटो रिक्शे भी पकड़े हैं। एसपी ने यह भी बताया कि बरामद सामान की फर्द बनाकर आवश्यक कार्यवाही के लिए नेपालगंज कस्टम कार्यालय को सौप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...