नई दिल्ली, अगस्त 25 -- VI Share price: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों की कीमतों में आज 8 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का दाम जिसकी वजह से 15 रुपये के पार पहुंच गया। बता दें, 15 जून 2026 के बाद टेलीकॉम कंपनी के शेयरों में किसी एक दिन में सबसे अधिक उछाल दर्ज की गई है।52 वीक हाई के करीब पहुंचा VI का शेयर बीएसई में वोडाफोन आइडिया के शेयर आज 14.09 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 15.18 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, वोडफोन आइडिया के शेयरों का बीएसई में 52 वीक हाई 15.35 रुपये और 52 वीक लो लेवल 6.46 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.63 लाख करोड़ रुपये का है। यह भी पढ़ें- रूस से आई अच्छी खबर का असर, फर्टिलाइजर्स कंपनियों के शेयरों में 17% तक की तेजी यह भी पढ़ें- 430% का रिटर्न, कं...