नई दिल्ली, मई 22 -- ग्लोइंग स्किन के लिए विटामिन सी मिक्स प्रोडक्ट तो कई सारे मार्केट में मिल जाते हैं। लेकिन इफेक्टिव प्रोडक्ट्स हर किसी के बजट में नहीं होता। ऐसे में घर के नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। अगर आप चेहरे के कालेपन, धूप से हुई टैनिंग, धब्बे और दाग से परेशान हैं। किसी इफेक्टिव सॉल्यूशन को खोज रहे जो आपके बजट में हो और चेहरे कालेपन को खत्म कर सके तो ये विटामिन सी वाला सीरम वाटर चेहरे को दो शेड तक साफ और गोरा दिखाने में आपकी मदद कर सकता है। बस इन 4 चीजों को मिलाकर बना लें विटामिन सी सीरम वाटर।विटामिन सी सीरम बनाने के लिए चाहिए 4 चीज विटामिन सी सीरम घर में बहुत ही कम पैसे में बनकर तैयार हो सकता है। इसके लिए बस 4 चीजों की जरूरत होगी। विटामिन सी की गोली का पूरा पत्ता आपको मात्र 20-25 रुपये में मिल जाएगा। जिसमे से आपको एक बार में मात्...