20 रुपये लेकर प्रयागराज से जंतर-मंतर आंदोलन में पहुंची छात्रा, ऐसे किया सफर
प्रयागराज, जुलाई 24 -- प्रयागराज की एक छात्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। महज 20 रुपये लेकर घर से निकली छात्रा आंदोलन में भाग लेने के लिए जंतर-मंतर पहुंच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई छात्रा दावा कर रही है कि वह घर से सिर्फ 20 रुपये लेकर निकली। घर से प्रयागराज स्टेशन तक 10 रुपये ऑटो का किराया दिया। इसके बाद वह बिना टिकट दिल्ली की ट्रेन में बैठ गई। ट्रेन में टीटी ने उसे पकड़ा लेकिन रहम करते हुए छोड़ दिया। मूलत: अंबेडकर नगर की छात्रा प्रयागराज में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करती है। छात्रा ने अपने इस सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे को मार डाला; गले में चाकू घोंपकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.