20 रुपये के सफर के लिए मांगे 50, वीआईपी मूवमेंट से जनता रही बेहाल
उन्नाव, जून 18 -- अचलगंज/उन्नाव। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किए गए रूट डायवर्जन ने गुरुवार को आम जनता की कमर तोड़कर रख दी। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों सड़क किनारे खड़े रहने के बाद भी यात्रियों को वाहन नसीब नहीं हुए। इस संकट का फायदा उठाकर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने जमकर चांदी काटी और अचलगंज से उन्नाव के निर्धारित 20 रुपये के किराए की जगह 50 रुपये तक वसूले। परिवहन व्यवस्था ठप होने के कारण जहां कई कर्मचारी दफ्तर नहीं पहुंच सके, वहीं छात्रों की कोचिंग और स्कूल भी छूट गए। उन्नाव से रायबरेली की ओर जाने वाले वाहनों को बदरका चौराहा-आजाद मार्ग होते हुए बदरका और लोहचा मोड़ के रास्ते रायबरेली भेजा गया। यह भी पढ़ें- धूप-उमस के बीच राहत को तरसे लोग वहीं, रायबरेली से उन्नाव आने वाले वाहनों को अचलगंज के लोहचा मोड़ से बदरका होते हुए आजाद मार्ग चौराहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.