20 रुपये के नोट के पीछे चलती बस से कूदा यात्री, मौत
शाहजहांपुर, जून 17 -- पुवायां (शाहजहांपुर), संवाददाता। चलती रोडवेज बस से 20 रुपये का नोट पकड़ने के लिए कूदना एक यात्री की जान पर भारी पड़ गया। हादसे में युवक का हाथ बस के पहिए के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना बंडा क्षेत्र के गांव कमलापुर लुहिची निवासी सतीश कुमार पुत्र रामशरन मंगलवार को रोडवेज बस से शाहजहांपुर जा रहा था। टिकट लेने के दौरान परिचालक सायरा बानो के पास खुले रुपये नहीं थे, इसलिए 20 रुपये बाद में लौटाने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- 20 रुपये के नोट के पीछे चलती बस से कूदा यात्री, मौत कुछ देर बाद जब परिचालक ने 20 रुपये लौटाए तो नोट हवा में उड़कर बस से बाहर चला गया। नोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.