हरदोई, अगस्त 5 -- बेहटा गोकुल। बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र के एक गांव की कक्षा पांच की 11 वर्षीय छात्रा से 20 रुपये का लालच देकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी बेटी अपने 10 वर्षीय चचेरे भाई के साथ सकाहा मेला देखने जा रही थी। आरोप है पीएससी सकाहा के पास पहले से मौजूद सकाहा निवासी डबलू ने दोनों बच्चों को रोक लिया। उसने दोनों को 20-20 रुपये दिए और फिर लड़के को वहीं रोककर छात्रा को अलग ले गया। वहां उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद छात्रा रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। मामले की सूचना पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। हलका इंचार्ज रविकेश सिंह ने बताया कि आरोपित को गिर...