फतेहपुर, मई 7 -- बिंदकी। बाजार में नींबू खरीदते समय टप्पेबाज ने महिला का साढ़े 12 हजार रुपयों से भरा पर्स और कीमती मोबाइल पार कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी मोहम्मद हसन पत्नी मसरूतुन निशा के साथ बिंदकी बाजार करने आए थे। सब्जी मंडी में पहुंचकर 20 रुपए के नींबू खरीदे और झोले में रखे पर्स से पैसा निकालकर दुकानदार को दिया और पर्स झोला में डाल लिया। जिसमें मोबाइल फोन भी पड़ा था। इसी दौरान टप्पेबाज ने महिला के झोले से उसका पर्स तथा मोबाइल निकालकर भाग खड़ा हुआ। यह भी पढ़ें- खरीदारी कर रही महिला से चेन छीनी भीड़ भाड़ में दिनदहाड़े हुई टप्पेबाजी की घटना से लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित दंपत्ति से पूछताछ की। महिला न...