जयपुर, अक्टूबर 27 -- जयपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें 20 रुपए के स्वाद के चक्कर में शख्स को 20 लाख रुपए गंवाने पड़ गए। घटना नाहरगढ़ पुलिस थाना इलाके की है। शख्स रुका तो कचौड़ी खाने के लिए था, लेकिन उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि दो चोरों की नजर उसके उस बैग पर है, जिसमें 20 लाख रुपए रखे हुए हैं। जितनी देर में वो कचौड़ी खत्म करता, उतनी ही देर में स्कूटर सवार दो चोर पैसों से भरा बैग ले उड़े। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। चंपालाल नाम का कारोबारी कचौड़ी खाने के लिए रुका था और उसने कैश से भरा बैग अपने स्कूटर के आगे रखा हुआ था। तभी दो आदमी आए, बैग उठाया और वहां से फरार हो गए। कारोबारी ने उनका पीछा भी किया, लेकिन चोर भागने में कामयाब रहे। यह भी पढ़ें- जयपुर में 4 क...