मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। देश के 20 राज्यों की साइबर पुलिस को मुजफ्फरपुर साइबर थाने की पुलिस ने तीन मामलों में कार्रवाई की सूचना भेजी है। साइबर थाने की पुलिस ने 20 राज्यों के 190 लोगों से हुई साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट बनाई है। सभी मामले फर्जी कंपनी बनाकर खातों में मंगाए गए साइबर ठगी के करोड़ों रुपये से जुड़े हैं। अब मुजफ्फरपुर पुलिस की रिपोर्ट पर अन्य राज्यों की पुलिस भी जेल भेजे गए आरोपितों को रिमांड पर लेगी। साइबर डीएसपी ने बताया कि मो. फरीद की गिरफ्तारी की सूचना संबंधित राज्यों की साइबर पुलिस को भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.