फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 4 -- फर्रुखाबाद। थाना जीआरपी की टीम ने यक्ष एप की मदद से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के 4 एंड्रॉयड मोबाइल कीमत करीब 60 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर 1 के अंत में यार्ड फतेहगढ़ साइड पर दबिश दी गई। पकड़े गए आरोपितों में मूलचंद्र बहेलिया निवासी रजपुरा, नयागांव , एटा और चोब सिंह निवासी राजपुर, एका , फिरोजाबाद हैं। मूलचंद्र बेहद शातिर है, उसके खिलाफ एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद में चोरी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के 21 मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Banda News: ट्रेन में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, मोबाइल, नकदी व पर्स बरामद यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में की गई ह...