बस्ती, मई 28 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गौर थानाक्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित नोनहा तिराहे के पास सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सवार ने पेड़ की छाया में आराम करने के लिए बैठी बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।गौर थानाक्षेत्र के नोनहा गांव निवासी मीरा (61) पत्नी सत्यदेव बुधवार शाम करीब चार बजे बारह छत्तर सुकरौली संपर्क मार्ग पर नोनहा तिराहे के पास एक पेड़ के नीचे बैठी थीं। इसी दौरान सोनहा थानाक्षेत्र के मधुवन गांव निवासी एक बाइक सवार तेज रफ्तार से गुजरा और अनियंत्रित होकर बाइक को महिला के ऊपर बाइक चढ़ा दिया। बाइक में फंसी महिला करी 20 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में महिला के सिर, हाथ ...