20 मिनट में घर का ताला तोड़ 80 लाख की चोरी
लखनऊ, अगस्त 8 -- लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम के जानकी विहार में बाइक सवार दो चोरों ने दिनदहाड़े एक बंद घर को निशाना बना लिया। महज 20 मिनट में ताले तोड़कर 80 लाख की नकदी और जेवर उड़ाकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।अटरिया सीतापुर निवासी रिटायर प्रधानाध्यापक राम नरेश शुक्ल पत्नी शशिबाला, बेटे आदित्य और बेटी प्रीति के साथ जानकी विहार में रहते हैं। राम नरेश के मुताबिक, पिछले दो महीने से उनका सीतापुर आना-जाना लगा था। 27 जुलाई की रात बेटी प्रीति के ससुर का निधन हो गया। 28 जुलाई को प्रीति बंगलुरू अंतिम संस्कार में चली गई। 29 जुलाई को राम नरेश पत्नी के साथ घर आए और ताला लगाकर सीतापुर लौट गए। बुधवार सुबह 9:30 बजे नौकरानी राधा ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा है। सूचना मिलते ही राम नरेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.