धनंजय चौहान, फरवरी 16 -- फरीदाबाद के सेक्टर-24 मुजेसर स्थित अस्थाई औद्योगिक क्षेत्र की एक वर्कशॉप में सोमवार को अचानक हुए लगातार धमाकों और भीषण आग की घटना से पूरा इलाका दहल उठा। करीब 20 मिनट तक एक के बाद एक हुए जोरदार विस्फोटों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। धमाकों के साथ उठती आग की लपटें और काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देता रहा। इस दौरान आसपास की वर्कशॉप और फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूर व कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागे, जबकि पास की कॉलोनियों में रहने वाले लोग भी घबराकर घरों से बाहर निकल आए।दमकल की 27 गाड़ियां लगाई गईं सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल की 27 गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हालांकि आग की चपेट में आन...