20 मिनट आंधी का बवंड़र, रेलवे ट्रेक पर गिरे पेड़, 2 घंटे रेल मार्ग बाधित
हापुड़, मई 13 -- क्षेत्र में बुधवार सुबह आई तेज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। खराब मौसम के कारण रेलवे ट्रैक पर पेड़ ओएचई लाइन पर गिर गए, जिससे कई ट्रेनें घंटों प्रभावित रहीं। वहीं बिजली के खंभे टूटने से आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली सप्लाई बाधित रही। इसके अलावा तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने आम की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। यह भी पढ़ें- हापुड़ : आंधी और बारिश से दो घंटे बाधित रहा हाईवे और रेलवे ट्रैकबदले मौसम की तबाही बुधवार सुबह अचानक बदले मौसम ने गढ़ तहसील क्षेत्र में व्यापक तबाही मचाई। तेज आंधी और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के कारण सिंभावली और ब्रजघाट हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक किनारे खड़े पेड़ ओएचई पर गिर गए, जिससे रेलवे लाइन के तार टूट गए और रेल यातायात प्रभावित हो गया। रेलवे ट्रैक बाधित होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.