20 मार्च से एक महीने के लिए बंद रहेगा गोरखपुर का यह ओवरब्रिज, इधर से गुजरेंगी गाड़ियां
निज संवाददाता, मार्च 17 -- यूपी के गोरखपुर में तीन दिन बाद यानी 20 मार्च से गोरखनाथ पुराना ओवरब्रिज पर यातायात प्रतिबंधित हो जाएगा। इस दौरान सभी वाहनों को गोरखनाथ के नए ओवरब्रिज से आना-जाना होगा। ओवरब्रिज पर यातायात बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मरम्मत होने के बाद ओवरब्रिज की मियाद और बढ़ जाएगी। लोक निर्माण विभाग खंड-3 ने एक माह तक यातायात व्यवस्था को एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखा है। गोरखनाथ ओवरब्रिज पर एक माह तक कोई भी वाहन नहीं जाएगा। एक नया ओवरब्रिज बनने के बाद गोरखनाथ क्षेत्र में ट्रैफिक वन वे हो गया था लेकिन मरम्मत के दौरान लोगों को एक ही ओवरब्रिज से जाना होगा। गोरखपुर सोनौली हाईवे स्थित गोरखनाथ मार्ग पर 1980 में रेलवे ओवरब्रिज बनाया गया था। इस मामले में लोनिवि के अधियाशी अभियंता अरविंद कुमार ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.