मथुरा, मार्च 20 -- चेटीचण्ड चैत्र शुक्ल द्वितीय को सिंधी समुदाय के इष्टदेव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया जायेगा। इसे लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। सिंधी उत्सव के मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री ने बताया कि वरुणावतार भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव पर सिंधी जनरल पंचायत के तत्वावधान में 20 मार्च को दोपहर 12 बजे से होलीगेट स्थित अप्सरा पैलेस में गीत-भजन संग विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा और सायं 5 बजे भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली जायेगी। पंचायत अध्यक्ष नारायणदास लखवानी के अनुसार चेटीचण्ड एक राष्ट्रीय त्योहार है, भारत के अनेक प्रदेशों में इस दिन राजकीय अवकाश रहता है। समूचे सिंधी समुदाय में चेटीचंड पर्व को लेकर भारी उत्साह है। सजातीय लोग अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर झूले...