देवघर, मार्च 18 -- देवघर। झारखंड सॉफ्टबॉल क्रिकेट टीम के गठन को लेकर 20 मार्च 2026 को देवघर कॉलेज परिसर में पूर्वाह्न 10 बजे से चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस चयन शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। यह चयन विशेष रूप से बालक एवं बालिका अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे राज्य की मजबूत एवं प्रतिस्पर्धी टीम का गठन किया जा सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के महासचिव संजीव कुमार झा ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएगी। जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन, कौशल एवं फिटनेस को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.