संतकबीरनगर, जुलाई 31 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। विदेश में रहकर मेहनत की कमाई जमा कर रहे एक युवक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने करीब 2.15 लाख रुपये उड़ा दिए। आरोप है कि दुबई में रहने के दौरान रिचार्ज न होने से बंद पड़े मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी तरीके से गूगल पे आईडी बनाकर बैंक खाते से पूरी रकम निकाल ली। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है。

पीड़ित की जानकारी थाना क्षेत्र के जमोहरा गांव निवासी झीनकी पत्नी रामचंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र डब्लू निषाद का बैंक आफ बड़ौदा, मेंहदावल शाखा में खाता है। रोजी-रोटी के लिए डब्लू करीब 20 महीने पहले दुबई गया था। वहां उसने अपना भारतीय मोबाइल नंबर साथ रखा था, लेकिन रिचार्ज न होने के कारण वह नंबर बंद हो गया। इसी दौर...