नई दिल्ली, फरवरी 25 -- महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल या SAIL) के शेयरों में लगातार दूसरे दिन उछाल आया है। सेल के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 167.15 रुपये पर पहुंच गए। सेल के शेयर 20 महीने के हाई लेवल पर जा पहुंचे हैं। महारत्न कंपनी के शेयर बुधवार को 3 जून 2024 के बाद से अपने हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गए हैं। पिछले एक साल में महारत्न कंपनी सेल के शेयरों में 55 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 101.20 रुपये है। एमके ग्लोबल ने दिया 200 रुपये का टारगेटघरेलू ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल रिसर्च (Emkay Global) ने महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। एमके ग्लोबल ने सेल के शेयरों को बाय रेटिंग...