चंदौली, मई 12 -- नौगढ़। नौगढ़ थाना क्षेत्र के औरवाटांड़ जंगल में पुलिस ने बीते रविवार की रात दबिश देकर 20 मवेशी सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पशु तस्करों में क्षेत्र के नरकटी (सेहुआं) गांव निवासी मनोज कोल, राममूरत कोल और लौवारी खुर्द गांव निवासी मुन्नालाल कोल शामिल हैं। पुलिस इनके खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल दिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह, धनई प्रसाद, तरूण पाण्डेय, हेड कांस्टेबल परशुराम, सुबेदार सिंह, सतीश यादव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...